1
क्या शब्दों का पहला अक्षर भी साइलेंट होता है?
जी हां,कई बार शब्दों का पहला अक्षर भी साइलेंट अर्थात मूक
होता है। इन
शब्दों को बोलिए तथा उच्चारण को
याद कीजिए-
Gnat (नैट) लड़ाकू विमान। Psychology
(साइकोलॉजी)
मनोविज्ञान
Honour (आनर) सम्मान Write(राइट) लिखना
Hour(आवर) घंटा Knowledge(नॉलेज) ज्ञान
Pneumonia(न्यूमोनिया) फेंफड़ों की सूजन
आपने देखा कि इन शब्दों के प्रथम अक्षर के शब्दों में उच्चारण
नहीं होता है
अब इन शब्दों का उच्चारण करें,
Wrong, Know, Knitting, Honest, Psalm
रौंग। नो निटिंग ऑनेस्ट साम
अब देखिए कि
Knitting में के और दूसरी T का उच्चारण नहीं हुआ,
जबकि बोलने में niting ही आया। इसी प्रकार
Psalm में P और L दोनों silent हैं
2
High ka उच्चारण है हाई और Right का उच्चारण है राइट।
उक्त आधार
पर इन शब्दों का उच्चारण करें:
High (आह भरना) Fight (लड़ाई) Might (शक्ति)
Flight (उड़ान) Thigh (जांघ)
Light (प्रकाश)
Night (रात) Delight (आनंद) Though (यद्धपि)
Bright (चमकीला) Tight (कसा हुआ) knight (शूरवीर)
Through (द्वारा) Slight (थोड़ा- सा) Fright (भय)
Sight (नज़ारा)
इन शब्दों से आप भलीभांति परिचित हैं। अच्छा बताइए, इनमें
कोन से ऐसे
दो वर्ण हैं,जो सबमें एक समान Silent हैं ?
ठीक है- gh और Knight में के भी अनुच्चरित अर्थात् Silent
हैं।
अब नीचे दी गई शब्दों की तालिका में देखिए, कोन कोन से वर्ण
अनुच्चारित
हैं। फिर इन शब्दों व स्पेलिंग्स को
याद कीजिए और लिखकर। उनका अभ्यास भी कीजिए।
B silent C Silent G Silent
Comb (कोम) कंघा Scent(सेंट) इत्र Sign (साइन) चिन्ह
Lamb (लैम) मेमना Science (साइंस) विज्ञान Design (डिजाइन)
रचना
Thumb(थम) अंगूठा scene (सीन) दृश्य Resign (रिजाइन)
इस्ती़फा
देना
H silent K Silent L Silent
Honour(ऑनर) इज्ज़त। Knock (नाॅक) खटखना Palm(पाम)हथेली
Hour(आवर) घंटा Knife (नाइफ) चाकू Calm(काम) शांति
Thomas(टॉमस) टामस Knot (नॉट) गांठ Half(हाफ)आधा
Walk(वॉक)चलना
Folk (फोक) जनसमूह
Talk(टॉक) बातचीत
Should(शुड) चाहिए
Would(वुड)जाएगा
Could(कुड) सकना
N Silent T Silent
Autumm(ऑटम) पतझड़ Hasten(हेसन) जल्दी करना
Condemn(कंडेम) निंदा करना Listen(लिसन) सुनना
Hymn(हिम) स्रोत Often(ऑफन) अक्सर
Column(कालम) पृष्ठ का भाग Soften(सोफन) कोमल करना
Damn(डैम) बददुआ देना
U Silent W Silent
Gaurd(गार्ड)चौकीदार Wrong(रॉन्ग) गलत
Guess(गेस) अनुमान लगाना Sword(सॉर्ड) तलवार
Guest(गेस्ट) अतिथि
और अब जरा नीचे दिए गए अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण। करके अपना
मनोरंजन कीजिए और पता लगाइए कि कोनसे अक्षर अनुच्चरित(Silent) हैं
Asthma,Heir,Island,Doubt,Reign,Wrapper, Wednesday
जी नहीं,ये अस्थमा, हेयर, इजलैंड, डाउट, रिअग्न, व्रापर, वेडनसडे, नहीं हैं,
ये हैं एस्मा,(दमा), ऐअर(उत्तराधिकारी), आइलैंड(टापू), डाउट(शक),
रेन(राज्य), रैपर(लपेटने का काग़ज़ व टुकड़ा), वेंसडे(बुधवार)
डिक्शनरी में ऐसे ही दूसरे शब्द दूंडिये और उनका अभ्यास कीजिए।
Comments
Post a Comment