अंग्रेजी स्वरों(vowels) का उच्चारण समझना बहुत महत्वपूर्ण है।
अंग्रेजी
स्वरों के उच्चारण में बड़ी विविधता होती है। जैसे-A का उच्चारण
आ, ए, ऐ
होता है, E का ए, ई, तथा इ (लम्बा उच्चारण) ;
I का उच्चारण ई, आई, अ, आइ,।
O का उच्चारण ऑ, आ, उ, ऊ, अ, और
U का उ, ऊ और अ आदि। यहां आपको इन सबकी बड़ी ही
मनोरंजक
जानकारी प्राप्त होगी।
प्रायः देखा गया है कि
लोग अंग्रेजी के उच्चारण में बड़ी भूल करते हैं। अंग्रेजी भाषा
के
उच्चारण में कुछ विशेष नियम हैं, जिन्हें जानना प्रयेक
अंग्रेजी सीखने
वाले के लिए आवश्यक है। हम पहले स्वरों (vowels) के
उच्चारण के
विषय में विचार करते हैं।
अंग्रेजी स्वरों के उच्चारण A के उच्चारण के नियम
A के उच्चारण बहुधा ये होते हैं - ए, ऐ, अ,आ, ऑ,
अर,
A=ऐ
An(ऐन) एक At(ऐट) पर
Lad(लैड) लड़का Rat(रैट) चूहा
Man(मैन) मनुष्य
Stand(स्टैंड)खड़े होना etc।
A=आ
Far(फार)दूर Car(कार ) कार
Star(स्टार) सितारा smart(स्मार्ट)
चालाक
Spark(स्पार्क) चिंगारी करना etc
A=ए
Note-यदि A के बाद Y या I का प्रयोग होता हो,तो उसका
उच्चारण ए
के समान हो। जाता है। पर यह ए कुछ लम्बा उच्चारण देता
है।
Pay (पे) चुकाना
A=एअ
Ware(वेअर) बर्तन Spare(स्पेअर) अतिरिक्त
Fare(फेअर) किराया केयर(केअर)
परवाह
Dare(डेअर) साहस करना There(देअर)
वहां
Share(शेअर) हिस्सा बांटना
A=ए
यदि A के बाद Y या I का प्रयोग होता हो,तो उसका उच्चारण
`ए`के
समान हो जाता है। पर `ए`कुछ लंबा उच्चारण देता है।
Pay (पे )वेतन way(वे) मार्ग
Stay (स्टे )ठहरना gay(गे) प्रसन्न
Brain (ब्रेन) दिमाग Main(मेन)
मुख्य आदि।
E के उच्चारण के नियम
E के बहुधा ये उच्चारण होते हैं-ए, इ, ई।
E=ए
Net (नेट) जाल Men (मेन) मनुष्य बहुवचन
Sell (सेल) बेचना well (वेल) कुआ, अच्छा
Leg (लेग) टांग Then (देन) तब
Wet (वेट) गीला When(वेन) कब,जब आदि।
E=ई
Be (बी)होना we (वी) हम
He(ही) वह (पुल्लिंग) She (शी) वह (स्त्रीलिंग)
EE=ई (दीर्घ उच्चारण)
See(सी) देखना Weep(वीप) रोना
Bee(बी) मधुमक्खी Sleep(स्लीप) सोना
EA=ई
Clean (क्लीन) साफ या साफ करना। Sea (सी) समुद्र
Heat(हीट) गर्मी या गर्म करना Meat(मीट) मांस
नोट:-यदि किसी शब्द में E के बाद consonant और फिर से E
आए तो उस
E का उच्चारण ई हो जाता है।
जैसे:- Cene सीन, Mene मीन, plene प्लीन, dene डीन
etc
E=अपनी कोई ध्वनि नहीं
यदि किसी शब्द के अंत में e आए तो उसका कोई उच्चारण नहीं
होता, और
उससे पहले आए एक या एक से अधिक व्यंजनों
(consonants) को
छोड़कर जो अन्य स्वर(vowel) होता है,उसका उच्चारण
लम्बा हो जाता है।
नीचे पूर्ववर्ती स्वर A,I,O,U के साथ अंतिम स्वर E के प्रयोग
के उदाहरण नीचे
दिये जाते हैं:
(a) यदि पूर्ववर्ती स्वरA हो, तो A का उच्चारण ए होता है
और E का
अपना कोई उच्चारण नहीं होता।
Shame(शेम) लज्जा Named ( नेम )नाम
Lame(लेम) लंगड़ा Same (सेम)वही
(b) यदि पूर्ववर्ती स्वर I हो, तो I का उच्चारण आई होता
है और अंतिम
E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता है।
Wife (वाइफ) पत्नी Nine (नाइन) नौ
White(वाइट) सफेद Line(लाइन) लकीर
(C) यदि पूर्ववर्ती स्वर O हो,तो O का उच्चारण ओ होता
है और अंतिम
E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता है।
Nose(नोज) नाक Hope(होप) आशा
Smoke(स्मोक) धुआं Joke(जोक) मज़ाक
(d) यदि पूर्ववर्ती स्वर U हो तो U का उच्चारण ऊ या यू
होता है और
अंतिम E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता है।
Rule(रूल) नियम Tune(ट्यून) ध्वनि
June(जून) जू Tube(ट्यूब) नली
EW=इयू
Mew(म्यू) म्याऊं-म्याऊं
New(न्यू) नया Dew(ड्यू) ओस
I के उच्चारण के नियम
I के बहुधा ये उच्चारण होते हैं-ई, आइ। कभी-कभी अ
जैसा भी उच्चारण होता है।
I=इ(हस्व उच्चारण)
Ill(इल) बीमार kil(किल) मार डालना
Big(बिग) बड़ With(विद) साथ
इनके(इंक) स्याही Ship(शिप) जहाज़
I=आइ
Kind(काइंड) दयालु Mild(माइल्ड) नर्म
Behind(बिहाइंड) पीछे Mike(माइक) माइक्रोफोन
Bind(बाइंड) बांधना Mile(माइल) मील
I=आइ या आई
यदि I के बाद GH आए, तो I का उच्चारण आइ(या आई)
होता है
Right(राइट) सही, अधिकार Sight(साइट) दृष्टि
Light(लाइट) रोशनी High(हाई) ऊंचा
I=अ
Firm(फर्म) संस्था First(फर्स्ट) पहला
I=आय
Fire=(फायर) आग Admire(एडमायर) प्रशंसा
करना/सराहन
IE=ई,IE=ई(दीर्घ)
Brief(ब्रीफ) संक्षिप्त Siege(सीज) घेरा
Achieve(अचीव) प्राप्त करना
Receive(रिसीव) लेना
Deceive(डिसीव) धोखा देना
O के उच्चारण नियम
O के बहुधा उच्चारण ये होते है-ऑ,ओ,उ,ऊ अ
O=ऑ(हस्व उच्चारण)
Ox (ऑक्स) बैल
On(ऑन) चालू Fox(फॉक्स) लोमड़ी
Hot(हॉट) गर्म Pot(पॉट)बर्तन मिट्टी का
Spot(स्पॉट) दाग Top(टॉप) ऊपरी भाग
Drop(ड्रॉप) गिरना, गिराना Dot(डॉट) बिन्दु
Soft(सॉफ्ट) मुलायम Not(नॉट) नहीं
God(गॉड) ईश्वर, अल्लाह Got(गॉट) पाया
O=ओ(दीर्घ उच्चारण)
Open(ओपन) खोलना So(सो) ऐसा
Hope(होप) आशा No(नो) नहीं
Old(ओल्ड) पुराना Gold(गोल्ड) सोना
Home 🏡 (home) घर Most(मोस्ट) सर्वाधिक
Joke 🤣(जोक) मजाक Post(पोस्ट) डाक
OW=ओ(दीर्घ उच्चारण)
आगे W के होने पर
Low(लो) नीचा Show(शो) प्रदर्शन
Row(रो) पंक्ति Crow(क्रो) कौआ
Sow(सो) बीज बोना
OO=उ(हस्व उच्चारण)
Comments
Post a Comment