स्वरों की तरह कुछ अंग्रेजी के व्यंजनों consonants के उच्चारण में भी भिन्नता पाई जाती है,जैसे-c का उच्चारण `स`और `क` होता है G का `ग` और`ज` s का `ज`, स और श, T का श, च, थ, द आदि-ये उच्चारण होते हैं यदि आप दिए गए विवरण के अनुसार अंग्रेजी व्यंजनों के उच्चारण पर थोड़ा ध्यान देंगे, तो आपके लिए अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण की कोई समस्या नहीं रह जायेगी।
अंग्रेजी भाषा में ये व्यंजन हैं
B C D F G H J K L M N
ब स ड फ ग ह ज क ल म न
P Q R S T V W X Y Z
प क र स ट व व क्स य ज़
मोटे रूप में, अंग्रेजी के इन वर्णों का उच्चारण लगभग वैसा ही होता है जैसा कि उनके नीचे दिए गए हिन्दी के वर्णों का होता है। परंतु यदि आप अंग्रेजी के व्यंजनों का ठीक -ठीक उच्चारण जानना चाहते हैं, तो हम आपसे केवल यही कह सकते हैं कि यदि आप बारीकी से ध्वनि को पहचानने की कोशिश करें,तो आप देखेंगे कि इन सभी अंग्रेजी व्यंजनों का उच्चारण भिन्न- भिन्न होता है।
आप किसी अंग्रेज़ से,जिसकी। मातृभाषा अंग्रेज़ी हो, इन व्यंजनों का उच्चारण सुनेंगे,तो इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि k, p, T बिल्कुल। क, प, ट के समान नहीं हैं। बल्कि ये क- ख, प- फ, त- ट के बीच में कही बोले जाते हैं इसी तरह j ज कि तरह न होकर कुछ- कुछ ड(job ड्जाब) क कि तरह बोला जाता है। पर यह इतना सूक्ष्म अंतर है हैकि बहुत बार ध्यान देने पर ही पकड़ में आता है
इसके लिए आप टेलीविजन पर या रेडियो पर प्रसारित होने वाले समाचार सुनिए या जब कभी कोई अंग्रेजी टेलीकास्ट या ब्राड़कस्ट हो रहा हो,तो ध्यान से सुने। यह अंतर आपको सुनाई देगा। वैसे भारतीय अंग्रेजी की अपनी ही पहचान है।हमें पूरी तरह अंग्रेजी उच्चारण की नकल करने की जरूरत नहीं है। अब R को लीजिए, हम अर्र बोलते हैं, तब जीभ में थिरकन पैदा होती है। हम धर्म बोलते हैं , तब भी र बोलते समय जीभ में थिरकन पैदा होती है। अंग्रेजी के R का कुछ ऐसा ही उच्चारण है- Round, Soundt,Roll,Run इसका अंतर भी आप बार बार सुन कर ज्ञात कर सकते हैं।
S का उच्चारण 'स' की तरह होता तो है, पर 'स' ऐसे बोला जाता है जैसे सीटी बजाते समय ध्वनि निकलती है- Sweet (स्वीट)
C F H L M N Q V W
स, क फ़ ह ल म न क व व
X Y Z
क्स य ज़
इन व्यंजनों का उच्चारण लगभग नागरी वर्णों के उच्चारण की तरह ही होता है|
F और Ph दोनों वर्णों का 'फ़' उच्चारण ही होता है 'फ़' नहीं जैसे- Fall (फॉल), philosophy (फ़िलोसॉफी) आदि|
अक्षरों का क्रम बदल जाने से उच्चारण में भेद
हिंदी में 'स' आदि कोई भी वर्ण किसी भी क्रम से पड़ा हो उसका उच्चारण एक- सा ही रहता है, किन्तु अंग्रेज़ी में ऐसा नहीं है, इसमें
Cent का उच्चारण होगा- 'सेंट' पर Cant को 'कैन्ट' पड़ा जायेगा| ऐसे शब्दों के कुछ नियम तथा उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं|
'C' के उच्चारण
C के उच्चारण हैं- स और क|
1.c के बाद E, I,y आये, तो c का उच्चारण स हो जाता है जैसे-
Receive (रिसीव) प्राप्त करना। Rice(राइस) चावल। Cinema(सिनेमा) चित्रपट cyclone(साइक्लोन) तूफान
Niece(नीस). भतीजी ice(आइस). बर्फीला
2.c के बाद A,O,U,K,R,T आदि कोई वर्ण हो, तो प्रायः c का उच्चारण क होगा, जैसे;
Cot(कॉट) चारपाई। Cap (कैप). टोपी।
Cow(काऊ) गाय
Cat(कैट) बिल्ली। Candidate(कैंडिडेट) सदस्य।
Cattle(कैटल) पशु/जन्तु। Back(बैक) पीठ।
Cock(कॉक) मुर्गा
Custom(कस्टम) रिवाज crack(क्रैक) तोड़ना
3.कभी- कभी c के बाद EA या EA, हो,तो श की ध्वनि देते हैं,जैसे;
Social(सोशल) सामाजिक। ocean(ओशन) समुद्र।
Musician(म्यूजिशियन) संगीतकार
'G' के उच्चारण
G के दो उच्चारण हैं-ग और ज
1.जब किसी शब्द के अंत में GE हो, तो इसका उच्चारण ज होता है,जैसे:
Age(एज) आयु। Page(पेज) पृष्ठ। Rage(रेज) गुस्सा
Cage(केज) पिंजरा sage(सेज) महात्मा।
Gauge(गेज) माप-यंत्र
इसी तरह इनमें भी ज बोला जाता है, जैसे:
Ginger (जिंजर) अदरक। Imagine(इमेजिन) कल्पना
करना। Germ(जर्म) कीटाणु। Pigeon(पिजन) कबूतर।
Gist(जिस्ट) सार Gem(जेम) कीमती पत्थर
2. शेष स्थानों पर बहुधा ग का उच्चारण होता है,जैसे:
Big(बिग) बड़ा। Bag(बैग) थैला। Hang(हैंग) लटकाना
Go(गो) जाना। Gold(गोल्ड)सोना। Hanger(हंगर) भूख
Give(गिव) देना। Finger(फिंगर) अंगुली। Forgot
फॉरगेट) भूलना
'S' के उच्चारण
S के प्रमुख तीन उच्चारण हैं-ज, स, श।
1. शब्दों के अंत में BE,G,GE,IE,EF,Y आदि आएं, तो इनके बाद लगे s का उच्चारण ज होता है जैसे:
Tribes(ट्राइब्ज) जातियां। Bags(बग्ज़) थैले।
Eggs(एग्ज) अंडे
Ages(एजिज). युग। Heroes(हीरोज) नायक।
Stories(स्टोरीज) कहानियां Rupees(रूपीज) रूपये।
Toys(टॉयज) खिलौने। Rays(रेज़)
2. जिन शब्दों के अंत में F,P,KE,GHT,PE,TE आदि वर्ण हों, तो उनके बाद लगे S का उच्चारण स होता है जैसे:
Roofs(रूफ्स) छतें। Chips(चिप्स) टुकड़े
Hopes(होप्स) आशाएं
Lips(लिप्स). होंठ kites(काइट्स) पतंगे।
Ships(शिप्स) जहाज़
Jokes(जोक्स) मज़ाक। Nights(नाइट्स) रातें
3. जिन शब्दों में s या ss के बाद IA,ION हों, तो प्रायः S श की ध्वनि देता है,जैसे:
Asia(एशिया) महाद्वीप का नाम pension(पेंशन) पेंशन।
Session(सेशन) कार्यकाल Aggression(एग्रेशन) हमला।
Mansion(मैंशन) महल। Russia(रशिया) रूस
'T' के उच्चारण
T की स्थिति के हिसाब से ये उच्चारण होते हैं- श, च,थ, द।
1. जिन शब्दों में T के बाद IA, IF, Io हों, तो T को श बोला जाता है, जैसे:
Initial (इनिशियल) प्रारंभिक। Patient(पेशंट) रोगी|
Illustration(इलस्ट्रेशन) चित्र portion(पोर्शन) भाग
Promotion(प्रमोशन) वृद्धि Ratio(रेशो) अनुपात
2. यदि शब्द में S के बाद Tion आए, या T के बाद URE आए तो T का उच्चारण च होता है जैसे:
Question(क्वेश्चन) प्रश्न Culture(कल्चर) सभ्यता
Nature(नेचर) प्रकृति Future(फ्यूचर) भविष्य
Capture(कैप्चर) कैद करना picture(पिक्चर) तस्वीर
Creature(क्रीचर) जन्तु
3. यदि शब्द में T के बाद H आय, तो कभी-कभी थ की ध्वनि होती, तो कई बार द की
th=थ th=द
Thick(थिक) मोटा Thin(थिन) पतला
This(दिस)
That(दैट) वह Three(थ्री) तीन
Thread( थ्रेड) धागा
Then(देन) तब There(देअर) वहा
4. कई बार TH हिंदी का अक्षर ट (T) की ध्वनि देता है, जैसे:
Thames(टेम्स) टेम्ज नदी Thomas(टॉमस) व्यक्ति का नाम
याद रखें
The को कई लोग 'द' बोलते हैं कई 'दि' -- दोनों सही हैं|आमतौर पर 'स्वर' से शुरू होने वाले शब्द से पहले 'दि' बोला जाता है ( जैसे दि एग, दि आंसर आदि ) और व्यंजन से शुरू होने वाले शब्द से पहले द कैट, द रैट
आदि|
Comments
Post a Comment